संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित रामलीला गली निवासी 84 वर्षीय समाज सेवी और पूर्व सरपंच गौरी शंकर सिंह का सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया।उन्होंने आजादी से यहा के आदिवासी गिरिवासियों के बीच उन्हे आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए लंबे अर्से तक सेवा की और वे कुशल प्राकृतिक चिकित्सक भी रहे और जड़ी बूटी से लोगो का इलाज करते रहे।

सोमवार को सांस लेने की समस्या को लेकर उनके परिजन रेणुकूट उपचार के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी सांस टूट गई।बीजेपी जिलाध्यक्ष नंदलाल, ब्लॉक प्रमुख मान सिंह,सोना बच्चा अग्रहरी ,अवधेश सिंह, सुजीत अग्रहरि, आशीष उर्फ बिट्टू सहित गणमान्य लोगो ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


















































