HIGHLIGHTS
- समाज कल्याण मंत्री ने असहायों को बाँटा कम्बल
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र के सूपाचुआ गांव में सोमवार को समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़ ने 300 निर्धन,विकलांग,असहाय लोगो मे कम्बल वितरण किया,इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए संकल्पबद्ध है,

ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने मंत्री जी का स्वागत कर माल्यार्पण कर निर्धनों की सेवा के लिए धन्यवाद देते हुए एन टी पी सी के अधिकारियो को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
इस दौरान प्रधान राम नारायण गोंड़,सुधीर कुमार,एन टी पी सी के पंकज मेजी रत्ता, जहीर खान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


















































