म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक अन्तर्गत पड़री ग्राम पंचायत में आज दिनांक 29 जनवरी सोमवार को समाजवादी पार्टी महिला सभा के द्वारा महिला जन संवाद कार्यक्रम रखा गया/ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव महिला सभा / पूर्व जिला पंचायत सोनभद्र अध्यक्ष डॉ० अनीता राकेश रही।


उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होना होगा तभी अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो सकेगीं अनिता राकेश ने महिलाओं से वार्ता भी की कार्यक्रम मे गांव की महिलाओं द्वारा अपनी अपनी समस्याओं से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को अवगत कराया कुछ महिलाएं गैस कनेक्शन की समस्या बताया


जिससे डॉ० अनीता राकेश जी के निर्देश पे कल दिनांक 30 जनवरी को ग्राम पंचायत पड़री में गैस कनेक्शन का शिविर लगाने की पहल हुआ इस अवसर पर दिन बंधु यादव ग्राम प्रधान करोड़पतिया देवी,सुनीता देवी,गीता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखमनिया देवी, यशोदा देवी, वीरेंद्र यादव ,सुभाष चन्द्र, विनोद यादव, विजय लाल सहित समाजवादी पार्टी के तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे गांव की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही कार्यक्रम का आयोजन एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन अजय यादव ने किया।




























