सोनभद्र। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के न्यू मार्केट स्थित चाचा नेहरू पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।


वहीं कार्यक्रम की शुभारंभ संगठन के पदाधिकारी द्वारा अमर सेनानियों के छायचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा की अनुपस्थिति में नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन द्वारा झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि भारत का लोकतंत्र विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था में से एक है।

उन्होंने याद दिलाया कि स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों में स्थिति प्रतिकूल होते हुए भी भारत आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देश के सीमा पर डटे जवानों , किसानों और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह द्वारा किया गया।

उन्होंने चंडी होटल से उरमौरा तक स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है साथ ही व्यापारी हित में प्रशासन के सहयोग की सराहना भी की। वहीं सभा को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी कुशाग्र कौशल ने कहा कि आज भी भारत में गरीबी व्यापक पैमाने पर देखी जा सकती है।

हर नागरिक को यह अधिकार है कि उसे जीवन की मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। सरकार को चाहिए कि समग्र देशवासियों के विकास के लिए राष्ट्र के सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है । साथ ही नागरिकों को अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।

अंत में लोगों में मिठाइयां बांटकर गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शरद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, रवि जायसवाल, सूर्या जायसवाल, दिनेश, अमित अग्रवाल, विनोद जायसवाल, अमित वर्मा, दीप पटेल, टीपू अली, सिद्धार्थ सांवरिया, शिवम केसरी, अभिषेक केसरी, संजय, अभिषेक सोनी, अखिल, राजेश जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल, कृष्णा सोनी, संजय रघुवंशी, पंकज कनोडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

























