पीएम श्री पल्हारी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस


सोनभद्र। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसका संचालन डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा ने किया।

Advertisement

सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई तदुपरांत तिरंगा फहराया गया और शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहन प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक ने कहा कि एक महीने से विद्यालय बंद है इसके बावजूद भी बच्चों ने अच्छा प्रयास किया है।

Advertisement

इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कलावती 8 व बालक वर्ग में राकेश 8 को सम्मानित किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए सुषमा कक्षा 7, किशन कक्षा 7, गायत्री कक्षा 6 व अजीत रावत कक्षा 5 को भी सम्मानित किया गया। डॉ बृजेश महादेव में बताया कि भारत का संविधान दुनिया के किसी भी देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है,

Advertisement

इसके अंग्रेजी भाषा संस्करण में 146,385 शब्द हैं,। भारतीय संविधान में कुल 448 अनुच्छेद हैं। इन लेखों को 25 भागों में विभाजित किया गया है। पहले संविधान के 395 अनुच्छेदों को 22 भागों और 8 अनुसूचियों में वर्गीकृत किया गया था। भारतीय संविधान में मौजूद विभिन्न अनुच्छेद भारतीय नागरिकों को अलग-अलग अधिकार प्रदान करते हैं।

Advertisement

तथा इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2024 की थीम ” विकसित भारत ” और “भारत – लोकतंत्र की मातृका” हैं। बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्राम प्रधान सुदामा प्रसाद ग्राम प्रधान पल्हारी ने बच्चों को मिष्ठान वितरण कराया तथा इस अवसर पर प्रदीप ज्ञानेश पवन दीपक शिवशंकर रमेश उर्मिला ने भी बच्चों को आशीर्वचन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें