सोनभद्र। छपका स्थित ग्लेनहिल स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर स्कूल की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सिंह ने ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। जिसके बाद भारत गणराज्य बना। जिसे हम सब हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहें।
पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्लेनहिल स्कूल के बच्चों ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा गायन व लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति की गई जिसमें ग्लेनहिल स्कूल के मैनेजर चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय से गई छात्र-छात्राओं की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री रवीन्द्र जयसवाल व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।















































