सोनभद्र। यूनाइटेड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे यूपी पुलिस के कृष्ण मेहता ने ध्वजारोहण किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। जिसके बाद भारत गणराज्य बना। जिसे हम सब हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।


इस अवसर पर प्रबंधक राम किंकर, उप मुख्य प्रबंधक, विशाल केशरी, युनाइटेड इंस्टिट्यूट के संरक्षक अरूण कुमार सिंह, खुश्बू मेहता डॉक्टर नागेंद्र कुमार मौर्य, योगी चतुर्वेदी, विमलेश मौर्य, मनोज मौर्य, महादेव चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।














































