संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक म्योरपुर के अन्तर्गत नौडीहा ग्राम पंचायत में ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़ ने चकडैम का उद्घाटन किया तथा उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा सरकार के मंशा के अनुसार गाँव का पानी गाँव में रोककर हर खेत तक पानी पहूँचाने का प्रयास है इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, समाजसेवी सुधीर कुमार,राम नरायन, बर्फी लाल इत्यादि उपस्थित रहे/


















































