डॉ बृजेश के नेतृत्व में मना मतदाता जागरूकता अभियान



सोभाद्र। 7 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र पर मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शिक्षक एवं साहित्यकार डॉक्टर बृजेश महादेव जिलाउपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को समान अधिकार है। लोकतंत्र में जनता द्वारा, जनता के लिए और जनता का शासन होता है।

Advertisement

नागरिकों को उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक करने और मत का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिवर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक ने स्लोगन पढ़कर जागरूकता अभियान की शुरुआत की। अभियान में नारे लगाए गए – आओ सब मिलकर गाएँ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हम देने वोट जरूरी जाएँ।।अपनी ही सरकार है। मत देना अधिकार है।। देश के मतदाता है। वोट देना आता है।। सबका यह अरमान है।करना सब मतदान है।। आन बान अरु शान से। सरकार बने मतदान से।। उम्र अठारह पूरी है। मत देना बहुत जरूरी है।। प्रजातंत्र से नाता है। भारत के मतदाता हैं।। सत्य और ईमान से। सरकार बने मतदान से।। भाई भतीजा नाता है। भारत के मतदाता है।। ई.वी.एम से देंगे वोट।कहते हैं डंके की चोट।। आओ मिलकर अलख जगाएँ। शत प्रतिशत मतदान कराएँ।। डरने की क्या बात है।

Advertisement

पुलिस प्रशासन साथ है।। दारू लालच रूपये नोट। नहीं लेंगे है मन का वोट।। जागरूक मतदान करेंगें। अपने मन का राज चुनेंगे।। बी.एल.ओ. से बात करेंगें। मतदाता हम अवश बनेंगे।। सबसे बढ़कर दाता है। भारत के मतदाता है।। हम अपना कर्तव्य निभाएँगें। सबसे मतदान कराऐंगे।। स्वस्थ जनतंत्र की है पहचान। सबको शिक्षा और मतदान।। भारत भाग्य विधाता हूँ। अब तो मैं मतदाता हूँ।। एक वोट से होय फैसला। मतदाता का यही हौंसला।।

Advertisement
Advertisement

यह समझाना है। सबको वोट दिलाना है।। कर्तव्यों से कोई न रूठे। किसी का वोट कभी न छूटे।। हम सबका ही हो अरमान। सर्वस्व जरूरी हो मतदान।। मतदान हमारा अधिकार है। इससे बनती सरकार है।। सरकार बनाना आता है। क्योंकि हम मतदाता है।। लोकतंत्र हो तभी महान। सब करे जहाँ मतदान।। रिश्ते नाते खूब निभाओ। पर पहले मतदान कराओ।। लोकतंत्र की सुनो पुकार। मत खोना अपना मत अधिकार।। आदि नारों से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारी शिव शंकर मसराम शिक्षामित्र ने घर-घर जाकर मतदान करने की अलख जगाई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
AdvertisementAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें