म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों आश्रम मोड़ ,म्योरपुर कस्बा,रासपहरी, लिलासी समेत अन्य गांवों में आज अयोध्या में प्रभु श्री राम के विराजने के अवसर पर भव्य राम चरित मानस पाठ शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें श्री राम के जय घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।जगह जगह मंदिरों को सजाया गया

और पूजा अर्चना की गई साथ ही सुंदर काण्ड तो कही हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। इस दौरान आश्रम मोड़ से समाजसेवी राजनारायण अग्रहरी(बबलू) सेठ की अगुआई में राम भक्तो द्वारा प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो आश्रम मोड़ से शुरू होकर म्योरपुर कस्बा भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम मोड़ डिपो में स्थित शिव मंदिर पर आ कर समाप्त हो गया।

इसके बाद समाजसेवी लोगो द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमे लोगो को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी खिलाई गई।विष्णु अग्रहरी,मनीष सिंह,सौरभ मद्देसियां,विजय गुप्ता समेत तमाम राम भक्त उपस्थित रहे म्योरपुर बाजार में राम भक्तों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई

जिसमें प्रभु श्री राम के भक्ति मय भजनों व जय श्री राम के जयकारों का चहूँओर गूंज सुनाई देता रही इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, गणेश जायसवाल,विरेन्द्र सोनी, दिनेश गुप्ता, अंकित जायसवाल, सुधीर कुमार समेत तमाम भक्त उपस्थित रहें।















































