मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भारी भीड़,भजन कीर्तन के साथ अयोध्या धाम से हुआ लाइव प्रसारण

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव सोमवार को बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है।
पूरे देश में जश्न का माहौल आखिर क्यों न हो, ऐसा शुभ मुहूर्त का यह अलौकिक, अद्भुत, और अविस्मरणीय क्षण 22 जनवरी 2024 सोमवार का दिन इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।

Advertisement

अयोध्या धाम में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजपुर क्षेत्र में भी सोमवार को उत्सव का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के श्री बेड़िया हनुमान जी मंदिर पुनर्वास,आदिशक्ति दुधहिया माता मंदिर,श्री अजीरेश्वर धाम मंदिर जरहां,एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर,झंडेश्वर महादेव मंदिर खैरी ,शिव मंदिर सिरसोती,सीआईएसएफ कालोनी स्थित शिव मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया।

Advertisement

मंदिरों में कहीं हनुमान चालीसा का पाठ तो कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं प्रभु श्री राम की कथा का वर्णन होता हुआ नजर आया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो सभी त्रेता युग में प्रवेश कर गए है। इस अवसर पर कई मंदिरों में अयोध्या धाम से लाइव प्रसारण हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भी दिखाई जा रहा था। पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया,बीजपुर बाजार के श्री राम चौक समेत क्षेत्र के तमाम बाजारों ,चट्टी चौराहों पर लगाए गए भगवा ध्वज से समूचा वातावरण भगवामय दिखाई दिया।

Advertisement

श्री अजीरेश्वर धाम जरहां से परमार्थ जनसेवा ट्रस्ट के द्वारा तथा बीजपुर पुनर्वास श्री बेड़िया हनुमान मंदिर से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु श्री राम की अलौकिक झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इस दौरान श्रद्धालु भक्तगण डीजे में बज रहे प्रभु श्री राम के भक्ति गीतों पर नाचते गाते भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे।

Advertisement
Advertisement

प्रभु श्री राम के जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। शोभायात्रा मेंमहिला,पुरुष, बच्चों के साथ काफी संख्या में राम भक्त शामिल रहे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह हलवा, मिष्ठान,आदि की व्यवस्था भी भक्तो के द्वारा किया गया।इस दौरान शोभायात्रा में प्रभु श्री राम के जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया।

Advertisement

इस अवसर पर क्षेत्र के कई मंदिरों में भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बीजपुर शोभायात्रा में यशवंत सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, शिवधारी गुप्ता, विशाल सोनी, कमलेश गुप्ता, राजेश केशरी, आशीष गुप्ता, चंदन गुप्ता, संतोष गुप्ता, आनंद गुप्ता, विजय गुप्ता,महावीर, निर्भय जायसवाल,कुंदन,अरविंद,पंकज चौबे समेत सैकड़ो महिलाएं, बच्चे, पुरूष भक्तगण मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम चप्पे चप्पे मौजूद रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
AdvertisementAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें