HIGHLIGHTS
- गुरूदेव रमाकांत द्विवेदी ने मनोज धर द्विवेदी को दिया गुरु मंत्र
घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय में सोमवार को श्रद्धालुओं ने विविध पूजन अर्चन किया। बताते चलें कि आज देश के ऐतिहासिक स्थान श्री राम के अयोध्या धाम में हो रहे पूजन अर्चन के क्रम में सम्पूर्ण देश में पूजन का कार्यक्रम श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है।

इसी कार्यक्रम से प्रेरित होकर श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय की संरक्षक राम मली के द्वारा भी श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से भगवान शिव जी का पूजन अर्चन कराया गया। इस कार्यक्रम के यजमान मनोज धर द्विवेदी व सुशीला देवी रही। वहीं साथ में कुमारी शीतल व अभिनव धर भी रहे।

इस कार्यक्रम के आचार्य श्याम कुमार पाठक रहे।बताते चलें कि सोमवार को सुबह से ही संस्थान के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित देवताओं की पूजन अर्चन वंदन शुरू किया। इसी कार्यक्रम के तहत सर्व प्रथम मुसरधारा ब्रह्मा धाम में दर्शन पूजन अर्चन किया गया। तत्पश्चात मझिली गांव में स्थित प्राचीन हनुमान जी का पूजन किया गया।

तत्पश्चात श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित हनुमान जी व भगवान शिव की सविधि पूजा की गई। इसके बाद भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण हुआ। इसके बाद पूजन,आरती,हवन, प्रसाद आदि कार्यक्रम विधि विधान से किए गए। यह सभी पूजन कार्यक्रम मनोज धर द्विवेदी व सुशीला देवी ने अपने बच्चों शीतल कुमारी व अभिनव धर द्विवेदी के साथ किया। तत्पश्चात मनोज धर द्विवेदी ने सपत्नीक गुरूदेव श्री रमाकांत द्विवेदी से गुरुमंत्र लिया ।

आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। आज ऐतिहासिक महत्व व दिन में हो रहे कार्यक्रम के शुभ पावन अवसर पर गुरुमंत्र का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भगवान राम के अयोध्या धाम में चल रहे पूजन अर्चन से प्रभावित होकर श्री सिद्धेश्वर महादेव सेवा संस्थान महुआंव पाण्डेय की अध्यक्ष नीलम देवी ने आज का विशेष पूजन अर्चन का कार्यक्रम निर्धारित किया।इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय प्रेरित धर द्विवेदी व राम अनुज धर द्विवेदी इंदू देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।














































