वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ में आचार्यगण करा रहे पूजन

HIGHLIGHTS

  • यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालु पुण्य के बन रहे भागी
  • यजमान आचार्यगण को टीका लगा पूजन कर आशीर्वाद लिया
  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में दी जा रही आहुति




सोनभद्र। अयोध्या धाम मणिराम छावनी धर्म मंडप में सोनभद्र के भिखारी बाबा द्वारा आयोजित नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में पांचवे दिन रविवार को भी वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा अचार्यगण ने पूजन कराया। वहीं पर्यावरण संरक्षण हेतु जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से यज्ञ में आहुति दी गई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालु पुण्य के भागी बन रहे हैं। यजमान आचार्यगणों को टीका लगाया और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि मणिराम छावनी रामजन्मभूमि अयोध्या के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज एवं महंत कमल नयन दास जी महाराज के आशीर्वाद से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ चल रहा है।

Advertisement
Advertisement

आचार्यगण गोपाल धर द्विवेदी ,राधाकृष्ण तिवारी, हरीओम धर द्विवेदी, राजेश तिवारी, योगेश तिवारी, रेवती तिवारी एवं राजेश कुमार पाठक द्वारा वैदिक रीति से वेद मंत्रों द्वारा विराट रूद्र महायज्ञ एवं अन्य कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।

Advertisement

मुख्य यजमान राजेश कुमार पाठक, बिरजू दास व धर्मपत्नी आशा देवी, वासु त्यागी, रामकृपाल व धर्मपत्नी चिरौजी के साथ अन्य यजमानों द्वारा जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ में आहुति दी गई।

Advertisement
Advertisement

वहीं दिल्ली से आए माहिप त्रिनेत्र और लखनऊ से आई डाक्टर मुद्रा ने भिखारी बाबा तथा आचार्यगण से आशीर्वाद लिया। यजमान भी आचार्यगण को टीका लगाया और उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों में राम खेलावन, श्याम बिहारी, प्रहलाद, रामवृक्ष, हरिचंद, प्रभु नारायण, राजेंद्र, अभय, रामप्यारे, सुखाराम आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
AdvertisementAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें