मीट ,मछली ,मुर्गा व्यापारियों के लिए मंडी समिति परिसर में मिला स्थान


दुद्धी, सोनभद्र। तहसील दिवस में आयोजित समाधान दिवस के दौरान मीट ,मछली ,मुर्गा के आधा दर्जन व्यापारियों के द्वारा तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी सुरेश राय को दुकान की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया, प्रार्थना पत्र के निस्तानण हेतु त्वरित रूप से उप जिलाधिकारी सुरेश राय ने

Advertisement

नगर पंचायत प्रशासन एवं पशु विभाग के साथ कृषि मंडी परिसर में मीट मुर्गा ,मछली दुकानों के लिए कई स्थानों का निरीक्षण किया ,जिसमें मंडी परिसर के पूर्वी छोर पर स्थान चिन्हित किया गया, यहां दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए स्थान दिया जाएगा, नगर पंचायत प्रशासन,

Advertisement

पशु विभाग एवं मंडी समिति संयुक्त सहयोग से इन्हें दुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी | ज्ञातव्य है कि घने आबादी वाले क्षेत्र से मीट मछली दुकान की दुकान हटाने को लेकर धार्मिक संगठन सहित अन्य लोगों ने तहसील दिवस में ज्ञापन देकर उक्त सभी दुकानों को हटाने की मांग किया था।

Advertisement
Advertisement

जिस पर नगर प्रशासन ने संज्ञान ले सभी दुकानदारों को नोटिस दिया था इसके बाद मीट मछली मुर्गा की दुकान नहीं लगाई जा रही थी और मांस व्यापारियों के द्वारा दुकानों को खोले जाने हेतु उचित स्थान की मांग की जा रही थी|

Advertisement

आज तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र पढ़ने के बाद उपजिलाधिकारी ने संज्ञान लिया और उनकी समस्या के समाधान हेतु टीम के द्वारा स्थान का चयन किया गया| इस मौके पर क्षेत्रीय विपणन दीपक वशिष्ठ , मंडी सचिव बबन राम , नगर पंचायत के समीर अग्रहरि अग्रहरि ,उमेश अग्रहरि, लेखपाल सुशील पांडे सहित अन्य लोग मौजूद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
AdvertisementAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें