राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अयोध्या में आयोजित प्रभु श्री राम के 500 वर्षों के बाद अपने घर वापसी पर व मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने स्थित श्री राम जानकी मंदिर पर दिनांक 21 जनवरी 2024 को अखंड रामायण का पाठ श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

आपको बताते चले कि कल 21 जनवरी 2024 को सुबह 9:00 से अखंड रामचरितमानस का पाठ व अगले दिन 22 जनवरी को मंदिर परिसर में अयोध्या में होने वाले रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा लाइव प्रसारण और विशाल भंडारे का आयोजन श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा किया गया है

आयोजन समिति ने सभी नगर वासियों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने पहुंचकर भजन कीर्तन व प्राण प्रतिष्ठा का सीधा लाइव प्रसारण का हिस्सा बने।




























