सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड म्योरपुर के ग्राम पंचायत देवहार व ग्राम पंचायत आरंगपानी में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौड़ और खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने क्लस्टर आवासों का निरीक्षण किया तथा म्योरपुर ब्लाक प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण के तुरन्त बाद लाभार्थीयो को मुहैया कराने का निर्देश दिये, ताकी सरकार के मंशा के अनुसार सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सरकार की योजना अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच सके।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह,एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर,ग्राम विकास अधिकारी,समाजसेवी सुधीर कुमार व ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहें।























