घोरावल के बूथ सं0- 424 पर राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष ने दीवाल लेखन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा सोनभद्र द्वारा घोरावल विधानसभा के बूथ सं0- 424 पुसौली पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने अबकी बार मोदी सरकार स्लोगन लिखकर दीवाल लेखन का शुभारंम्भ किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है, मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है 2014 से लेकर अब तक तमाम योजनाओं के माध्यम से विकास की किरण अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार कर रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

भौतिक विकास से लेकर आध्यात्मिक धरोहरों तक के विकास व पुनरोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है जिसका उदाहरण देश भर मे बन रही सड़के विश्वविद्यालय, चिकित्सा विश्वविद्यालय सहित अनेको विकास परियोजनाएं है साथ ही साथ भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या मे बनकर तैयार है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को मोदी जी कर कमलों द्वारा होनी सुनिश्चित है। हम सभी पुनः मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि जनपद के प्रत्येक बूथ तक दीवाल लेखन का कार्य किया जाना है, जनप्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख जिला पदाधिकारी व मण्डल प्रभारी मण्डल अध्यक्ष व बूथ तक के पदाधिकारियों को अपने द्वारा दीवाल लेखन का कार्य करना है, और मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा हर गांव नही अपितु हर परिवार के प्रत्येक व्यक्ति तक कि जा रही है जनता भी मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

Advertisement (विज्ञापन)

विन्ध्य कारीडोर मां विन्ध्यवासिनी कारीडोर सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों को नई पहचान देकर मोदी जी ने देश को विश्व पटल पर स्थापित किया है। निश्चित ही इस देश को मोदी जी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है और हम सभी पुनः 2024 लोकसभा चुनाव मे भाजपा का परचम लहराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, सुनिल सिंह, अजय मिश्रा, विशाल पाण्डेय, अनूप तिवारी, विनय श्रीवास्तव, विनित तिवारी, बीएन गुप्ता, बृजेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरी, कैलास तिवारी, अतुल पाण्डेय, अजय पाण्डेय घमडी, प्रभाशंकर मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)





संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें