सीडीओ ने की मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • निर्धारित,समयावधि में निर्माण कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण-ंमुख्य विकास अधिकारी
  • सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, उन्होंने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं से सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की।

Advertisement (विज्ञापन)


मुख्य विकास अधिकारी ने सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण आदि के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा किये तो यह तथ्य सामने आया कि सड़कों के निर्माण की प्रगति काफी धीमी है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)



मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति अधिक से अधिक बढ़ाया जाये और उन्हें बेहतर शिक्षा दी जाये, विद्यालयों में स्मार्ट क्लाश, लैब व अन्य निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये। जिलाधिकारी ने पशुधन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि अण्डा उत्पादन को और बढ़ाया जाये। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये,

Advertisement (विज्ञापन)

निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति खराब है, वह अपने विभाग के कार्य की प्रगति में तेजी लायें अन्यथा की दशा में सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जायेगं।

Advertisement (विज्ञापन)


इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें