सोनभद्र। बुधवार को चतरा ब्लॉक के सभाकक्ष में सुक्षम लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें चतरा ब्लॉक के सुदूर क्षेत्र से आए हुए उद्यमियों , ग्रामीणो और प्रधानों ने प्रतिभा किया।

इस कार्यक्रम में एमएसएमई के सहायक निदेशक राजेश चौधरी एवं बीके राणा, जिला उद्योग केंद्र सोनभद्र के उपयुक्त राजधारी प्रसाद गौतम व भारतीय विकास सोनांचल उत्थान समिति के सचिव आनंद प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
सहायक निदेशक राजेश चौधरी जी ने बौद्धिक संपदा अधिकार के महत्व को बताते हुए उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया ।

एमएसएमई के वीके राणा ने मंत्रालय के द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, पीएम इजीपी ऋण योजना, क्लस्टर स्कीम इत्यादि की जानकारी दी गई।
जनपद सोनभद्र के कौशल विकास मिशन के ट्रेनिंग पार्टनर आनंद प्रकाश गुप्ता ने सरकार के द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न कौशल विकास योजनाओं के बारे में बताया गया।

कार्यकम में भारत सरकार के द्वारा चलाये जाने वाले कई योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही साथ ट्रेडमार्क , पेटेंट, कॉपीराइट की उपयोगिता और इसमें सरकार के द्वारा दिए जाने वाले आर्थिक मदद पर प्रकाश डाला गया !

बौद्धिक संपदा के एक्सपर्ट कंपनी एक्ट के जानकारी एडवोकेट दुर्गेश बरनवाल ने भी एमएसएमई के द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने में किए जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया यह कार्यक्रम सोनभद जनपद के आकांक्षात्मक ब्लॉक चतरा में किए जाने के पीछे यह उद्देश्य था कि चतरा ब्लॉक के निवासी, ग्रामीण उद्यमी अपने बौद्धिक संपदा का विकास करके उद्योग की स्थापना करें , प्रोडक्ट का वैल्यू एडिशन करें और सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने क्षेत्र का औद्योगिक विकास करें!

इस कार्यक्रम में चतरा ब्लॉक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजबली कनौजिया , इंडियन ट्रेनिंग सेंटर के मैनेजर महेश कुमार मिश्रा, कैटरर्स शिव कुमार गुप्ता, राजेश, संजय, विजय कुमार ,बुद्धवंती, हीरावती, विद्यावती इत्यादि उपस्थित थे !


















