बीजपुर,सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरी चिकित्सालय में नेत्र चिकित्सा शिविर में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों को ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ ने भोजन की व्यवस्था कराई । शुक्रवार को एनटीपीसी सीएसआर के तरफ से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें ग्राम प्रधान ने मरीजों को दोपहर का खिचड़ी भोजन करा कर पुण्य के भागीदार बनें। भोजन कराने वाली टीम में मुख्य रूप से मनोज कुमार, विकास, आकाश, नीरज,अनीता, वेद प्रकाश, चंदन, केसी, राजकुमार व हॉस्पिटल के स्टाफ और सहयोगी उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान के इस सामाजिक कार्य कि जगह जगह प्रशंसा हो रही है।






















