सोनभद्र। सोनभद्र नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने संघ के छह उत्सवों में प्रमुख मकर संक्रांति के अवसर पर सहभोज का कार्यक्रम सोनभद्र नगर के कांशीराम आवास ,दंडइत बाबा मंदिर के पास मल्टी स्टोरी विद्यालय में बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में मंचासीन नगर संघचालक सुरेश केशरी रहे। जिला सेवा प्रमुख नीरज सिंह ने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि, संघ में कुल छह उत्सव मनाने की परंपरा है।


जिनमे से मकर संक्रांति भी प्रमुख उत्सव है। मकर संक्रांति का खगोलीय महत्व भी है। आज के दिन ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर प्रवेश करते हैं। यह त्योहार भारतीय कृषि व्यवस्था से भी जुड़ा हुआ है। इस दिन हम लोग नई फसलों से प्राप्त अन्न, गुड़, तिल,तेल इत्यादि का सेवन करते हैं। इस त्योहार का एक प्रमुख उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना भी है।

यह समरसता का त्योहार है। दक्षिण भारत में यह पोंगल, उत्तर कार्यक्रम में जिला प्रचारक देवदत्त, नगर प्रचारक धनंजय, नगर कार्यवाह महेश शुक्ला, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन सिंह,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह,जिला सोशल मीडिया प्रमुख आशुतोष सिंह,सह नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी0 सिंह,नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह,नगर सेवा प्रमुख अखिलेश,

सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष शुक्ला,जॉइन आरएसएस प्रमुख गौतम बरनवाल,आनंद गुप्ता,बच्चन, मनोज जालान,जय सिंह,प्रियांशु, विश्वनाथ,मृत्युंजय, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राजेंद्र, बलराम सोनी,अनमोल सोनी, केतन, सत्यम सोनी,मनोज सोनकर व मातृशक्ति में नीतू संजूवइया,रुबी गुप्ता,तारा शुक्ला व आस पास के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


















