जिले के मन्दिरों में भजन, कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद में 14 से 22 जनवरी 2024 तक राम मंदिरों/हनुमान/ वाल्मीकि मंदिर आदि में रामकथा/ रामायण पाठ/भजन/ कीर्तन/ दीप प्रज्जवलन/दीपदान आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में माता बन देवी, मंदिर संकट मोचन पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडे के नेतृत्व में गायक लक्ष्मण तिवारी, रामनरेश देव पांडेय, तारकेश्वर तिवारी, विमलेश देव पांडेय ने रामायण का पाठ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर संकटमोचन श्री राम जानकी मंदिर राबर्ट्सगंज में होने वाली श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 9 दिनों तक चलने वाले रामायण पाठ, भजन कीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को राम जानकी मंदिर राबर्ट्सगंज में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान द्वारा नागरिकों से अपील किया गया कि श्री राम लाल की दिनांक 22 जनवरी 2024 को होने वाली भाव प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक राम जानकी मंदिर रावतसर सोनभद्र में चलने वाले रामायण पाठ भजन कीर्तन आदि कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जनपद सोनभद्र के अन्य मंदिरों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभी सदस्यगण के अतिरिक्त मनीष सोनकर और अभियंता नगर पालिका परिषद सोनभद्र, कृष्ण मुरारी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र,

Advertisement (विज्ञापन)

संजय जयसवाल पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा नगर पालिका परिषद सोनभद्र के कर्मचारीगण, संत कुमार सोनी, राजीव कुमार गुप्ता, नीरज कश्यप, प्रिंस सोनकर, सूरज मिश्रा, सूरज मिश्रा, रजनीश राय, ओमप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें