स्ट्रीट चिल्ड्रेन एवं बाल भिक्षावृति  रोकने हेतु जनपद स्तर पर चलाया जाएगा अभियान

गठित टीम के साथ बैठक कर दिया गया दिशा निर्देश – सुधांशु शेखर शर्मा

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के आदेश के क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के अध्यक्षता मे कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र मे जनपद के चिन्हित हॉट स्पॉट विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर जीवन यापन करने वाले बच्चों व बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत पुनर्वास कराये जाने के उद्देश्य से बैठक आहूत करते हुए बनाये गये कार्य योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए गठित टीम को निर्देशित किया गया की अभियान में  मार्केट,

Advertisement (विज्ञापन)

चौक बाजार आदि जगहों पर स्थित बाल भिक्षा वृत्ति में लिप्त बच्चों के चिन्हीकरण एवं पुनर्वास हेतु मुख्य हॉट चिन्हित स्थानो पर विशेष अभियान चलाते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें,  जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि  बच्चे इस देश की धरोहर हैं और देश के भविष्य है इसलिए बच्चों की पढ़ाई, खेल, खानपान के प्रति संबंधित वयस्क को विशेष ध्यान देना चाहिए, बच्चों को  भिक्षावृत्ती में लिप्त नहीं करना चाहिए क्योंकि भिक्षावृत्ती किसी भी समाज के लिए व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिशाप है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों  को भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए या भीख मांगते हुए देखे तो तुरंत चाइल्डलाइन टोल फ्री नम्बर 1098, 181, 1090, 112, 139, या बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, सोनभद्र को सूचित करें, साथ ही बताया कि शासन स्तर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही जिसमे ऐसे बच्चे व गरीब परिवार जिनको मदद की जरूरत है वो जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय विकास भवन लोढी  में आकर संपर्क करे उन्हें पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जायेगा यह  विशेष अभियान 31जनवरी 2024 तक चलाया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय, सदस्य अमरेश पाठक, अमित सिंह चन्देल, रंजना चौबे, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, काउन्सलर सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, वीणा राव, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे,चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से नीलू यादव प्रोजेक्ट मैनेजर, अमन कुमार सोनकर,सुधा गिरि, अंशू गिरि, सीमा शर्मा, मानव तस्करी रोधी इकाई टीम आदि उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें