सोनभद्र। सोनभद्र नगर के माधव बस्ती (इमरती कॉलोनी) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क किया। काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने इमरती कॉलोनी स्थित शिव मंदिर पर पूजा दर्शन के साथ पूजित अक्षत से आमंत्रण व श्री राम मंदिर निर्माण गृह संपर्क समिति के कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की शुरुआत की।

अभियान के माध्यम से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में शामिल होने का बस्ती के लोगों के घर घर जाकर आमंत्रण देकर पूजित अक्षत वितरण किया। काशी प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम भारत की अस्मिता के प्रतीक हैं।

उनका जीवन भारतीय समाज को त्याग करने के लिए प्रेरणा देता है,साथ ही मातृभूमि के प्रति गहरी आस्था को भी दर्शाता है। उन्होंने सबसे आग्रह किया कि 22 जनवरी की शाम सभी लोगों को कम से कम पांच दीपक घर में जलाकर हर्षोल्लास के साथ सायं काल दीपोत्सव मनाना है व अपने बस्ती के आसपास के मंदिरों में दिन में 11:00 से 1:00 तक उपस्थित होकर रामायण, रामचरितमानस हनुमान चालीसा आदि का पाठ कर अयोध्या धाम से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखना है।

पूजित अक्षत वितरण मे सोनभद्र विभाग प्रचारक उपेंद्र,जिला प्रचारक देवदत्त, नगर संघ चालक सुरेश केसरी, नगर प्रचारक धनंजय, सह विभाग शारीरिक प्रमुख पंकज पांडेय, सह जिला कार्यवाह राम लगन,अभियान समिति के सहसंयोजक नीरज कुमार सिंह,नगर कार्यवाह महेश शुक्ला, सह नगर कार्यवाह बृजानंद, महेश तिवारी विश्व हिंदू परिषद से ज्ञानेंद्र नारायण,अवधेश, संतोष पांडेय आदि व आसपास की माताएं बहने उपस्थित रही।
















