सोनभद्र। पुनीत लाल यादव पुत्र जागेश्वर यादव निवासी बीना रोड परासी थाना शक्तिनगर ने सूचना दिया कि दिनांक 08.01. 2024 को समय करीब 2:45 बजे अपराह्न चोपन बाजार से टेंपो पर बैठकर रावटसगंज आए और राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौराहा पर उतरते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल जेब से निकालकर चुरा लिया। उनके द्वारा बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिला।

उनके मोबाइल में दो सिम लगी है जिसका नंबर 884033879 व 9451616890 है। उक्त मोबाइल लगभग 3:00 बजे सायं तक चालू था। दूसरे मोबाइल से फोन करने पर पता चला कि मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया है। पीड़ित पुनीत लाल ने बताया कि घटना की सूचना थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज को दिया गया है लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।






















