जनपद महाराजगंज का जनपदीय अधिवेशन सम्पन्न


राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रांतीय कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार अवाक ने बताया कि 07 जनवरी, रविवार, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, धनेवा धनेई ,महाराजगंज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के तत्वावधान में जनपद- महाराजगंज की जनपद इकाई हेतु आयोजित शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं जनपदीय अधिवेशन प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक के विशिष्ट आतिथ्य तथा दमयन्ती यादव प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज धनेवा धनेई जिला संयोजक राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ जनपद- महाराजगंज के संयोजकत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विजय प्रकाश मिश्र शिक्षक विधायक प्रतिनिधि- श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी गोरखपुर फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक एवं नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष आजाद प्रजापति ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवेशन में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी निर्वाचित हुई। इसमें जिलाध्यक्ष सन्दीप सिंह राजकीय हाई स्कूल बरवाराजा से,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामकेश राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू से और प्रियंका राजकीय बालिका हाई स्कूल नौतनवाॅं से,जिला उपाध्यक्ष मो. कादिर खान राजकीय हाई स्कूल बसंतपुर और ज्योति वर्मा राजकीय हाई स्कूल अहिरौली से,जिला मन्त्री डॉ बिन्ध्याचल मिश्र राजकीय हाई स्कूल बरडाड़ धानी से,संयुक्त मन्त्री उमेश

Advertisement (विज्ञापन)

कुमार मौर्य राजकीय हाई स्कूल रामपुर चकिया और मीनाक्षी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज महाराजगंज से,संगठन मन्त्री दीपक कुमार विश्वकर्मा राजकीय हाई स्कूल बिशनपुर और प्रीति शुक्ला राजकीय हाई स्कूल बड़डार धानी से,कोषाध्यक्ष आजाद प्रजापति राजकीय इण्टर कॉलेज पनियरा से,आय व्यय निरीक्षक गौरव कुमार मिश्र राजकीय हाई स्कूल रामपुर चकिया और रीना चौधरी राजकीय हाई स्कूल बंजरहा सोनबरसा से , प्रचार मन्त्री नागेन्द्र कुमार तिवारी राजकीय हाई स्कूल परास खाॅंड़ फरेन्दा और अनीता राजकीय हाई स्कूल गौहरपुर से, मीडिया प्रभारी चंचल गुप्त राजकीय हाई स्कूल अराजीजगपुर से निर्वाचित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

मार्गदर्शक मण्डल में जिला संयोजक दमयन्ती यादव प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज धनेवा धनेई, सुवाष चन्द्र प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल अराजीजगपुर, सुरेन्द्र प्रसाद प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल बरवाराजा, सुरेन्द्र चौधरी प्रधानाध्यापक राजकीय हाई स्कूल मिर्जापुर पकड़ी ,किरण मौर्या राजकीय बालिका हाई स्कूल बेलवाटीकर और भानु प्रताप गौतम राजकीय हाई स्कूल बिशुनपुरा को सम्मिलित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रान्तीय अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उन्हें पद की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने सम्बोधन में पदाधिकारियों को याद दिलाया कि यह बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य है जिससे शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सम्बन्धित दायित्वों का निर्वहन किया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवेशन में जनपद महाराजगंज के सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाऍं उत्साह के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से अवधेश कुमार राजकीय हाई स्कूल विश्वनाथपुर घुघली को गोरखपुर मण्डल का मण्डलीय मन्त्री भी निर्वाचित किया गया। प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने अपने सम्बोधन में सभी शिक्षकों को एक होकर मूल संघ के बैनर तले एकत्रित होने का आह्वान किया जिससे कि उनके हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जा सके। उन्होंने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाऍं देते हुए उनसे शिक्षकों की आशाओं पर खरा उतरने की आशा व्यक्ति की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें