
सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि भारत निवार्चन आयोग द्वारा अर्हता बीते 01 जनवरी के आधार पर सर्विस मतदाताओं से सम्बन्धित निर्वाचक नामावलियों के अतिंम भाग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु पूर्व में निर्गत कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए दावे और आपत्यिों के निस्तारण की अवधि आगामी 12 जनवरी तथा नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन आगामी 22 जनवरी को किये जाने के निर्देश दिये गये है।






















