यौन शोषण रोकथाम हेतु oyo hotels/ ora well hotel का चला चेकिंग अभियान

सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश व महिला एवम बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी नगर के परवेक्षण मे जनपद स्तर पर गठित टीम द्वारा थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत ओयो/ऑनलाइन बुकिंग वाले होटल व जनरल बुकिंग वाले होटलों की चेकिंग की गई ।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान होटल मैनेजिंग स्टाफ को गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी व्यक्ति को रूम देने से पहले उसके मूल फोटो युक्त प्रमाणपत्र को जरूर देखें व एक प्रति रिकॉर्ड में जरूर रखें। तथा नाबालिक बच्चों को उनके अभिभावक/संस्थान की अनुमति के बिना रूम न दें।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही बालश्रम को रोकने व बालश्रम न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराया गया, निरीक्षक राम जी यादव द्वारा बताया गया कि बाल योन शोषण,बाल तस्करी, बाल श्रम रोकथाम के उद्देश्य से चैकिंग किया जा रहा है यदि इस प्रकार के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त होती है

Advertisement (विज्ञापन)

तो तत्काल सूचना सम्बंधित थाने, मानव तस्करी रोधी इकाई, बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को सूचित करे।
चेकिंग टीम में थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव ,मुख्य आरक्षी धनंजय यादव , आरक्षी अमन द्विवेदी , महिला आरक्षी शालिनी वैश्यके साथ जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें