प्लाईओवर पर लगाई जा रही स्ट्रीट लाइट का MLA ने किया निरीक्षण , उपसा फ्लाईओवर पर लगा रहा 100 स्ट्रीट लाइट

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने बृहस्पतिवार को स्ट्रीट लाइट लगाए जाने के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उपसा के अधिकारियों से स्ट्रीट लाइट के संबंध में जानकारी ली और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि सपा सरकार में फ्लाईओवर का निर्माण तो करा दिया गया, मगर इस पर जनसुविधाओं का ख्याल नहीं रखा गया। भाजपा शासन में जनहित के मुद्दों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। तीन किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर पर प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं होने का मसला विधानसभा में उठाया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लेकर उपसा को फ्लाईओवर पर प्रकाश की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उपसा की तरफ से फ्लाईओवर पर जगह-जगह जाली लगाया जा चुका है। बृहस्पतिवार से फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी शुरू हो गया। जिसका सदर विधायक ने स्थलीय निरीक्षण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उपसा के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि फ्लाईओवर पर कुल 100 स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगें। निरीक्षण के दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संजू श्रीवास्तव, शिवम राजपुत, जवाहर आदि रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें