संजय केसरी
डाला,सोनभद्र। विकास खंड चोपन के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के टोला अबाड़ी पिकनिक स्पॉट पर कमिश्नर परिवार के साथ पहुंच कर प्राकृतिक वादी का लुफ्त उठाया।
शुक्रवार को आदिवासी बहुल क्षेत्र में के जंगल में बसा पिकनिक स्पॉट अबाड़ी को देखने कमिश्नर एम. के. स्वामी परिवार के साथ पहुंच कर वहा के नेचुरल प्राकृतिक वादी का लूफ्त उठाया और आदिवासीयों से तीर धनुष लेकर तीर कमान पर चढ़ाकर चलाया और मिनी गोवा कहे जाने वाला पिकनिक स्पॉट और वहा के आदिवासीयों के विकास को लेकर चर्चा की।

आपको बताते चले कि नया साल आने वाला है और पिकनिक स्पॉट लोगों कि पहली पसंद बन चुकी है। इस पिकनिक स्पॉट पर जिला और आदिवासी जिले से पर्यटक पिकनिक मनाने के लिए आते है। नए साल पर पिकनिक स्पॉट अबाड़ी में हजारों की संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा लगता है।

इस दौरान तहसीलदार ओबरा अंजनी गुप्ता, बीडीओ चोपन शुभम बरनवाल , कानूनगो जटाशंकर, क्षेत्रीय लेखपाल राजकुमार मिश्रा,चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं सेकेट्री दीपक सिंह मोके पर मौजूद रहे।





















