सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिंदूर मकरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य व यादव महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घनिष्ट मित्र वयोवृद्ध राम केवल यादव का गुरुवार की रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,राम विलास यादव, समेत ग्रामीणों और शुभ चिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए

उनके द्वारा क्षेत्र में किए सामाजिक कार्यों के लिए याद किया है।ब्लॉक प्रमुख श्री गोंड ने कहा कि उन्होंने दक्षिणांचल के गरीब मजलूमों की आवाज उठाई और भूमि हकदारी मोर्चा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिला पंचायत सदस्य के दौरान भाट क्षेत्र में सड़को का निर्माण और पानी को लेकर आवाज बुलंद की।


राजनीतिक क्षेत्र में वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मित्र रहे और इस क्षेत्र के अनेकों यो के लाने में उनका योगदान रहा जिनका अंतिम संस्कार रिहन्द डैम के पास किया गया दाह संस्कार में पुत्र राम सेवक, राम भगत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़, राम विलास,प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव, राम सजीवन साहनी प्रधान,सत्यनारायण यादव एडवोकेट, प्रकाश यादव, राम केश, विनोद याद समेत क्षेत्र के हजारों के तादात में लोग अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुऐ/




















