भाजपा जिला अध्यक्ष ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से की मुलाकात

    सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर जनपद में स्थित विभिन्न पर्यटक स्थलों के बारे मे पत्रक के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र ऐतिहासिक धरोहरों से युक्त जनपद है, जहां भगवान शिव पार्वती के अद्भुत विग्रहों के साथ ही प्राकृतिक सौन्दर्य का एक महत्वपूर्ण स्थल है,

    Advertisement (विज्ञापन)

    जिसे पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने की अत्यन्त आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के पर्यटन विकास हेतु जो पहल की गयी है वह सराहनीय है साथ ही साथ जनपद के अन्य ऐतिहासिक पौराणीक एवं प्राकृतिक स्थलों के विकास की भी आवश्यकता है। जिससे जनपद का पर्यटन क्षेत्र के नाते विकास तो होगा ही साथ ही जनपद के स्थानीय लोगो को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

    Advertisement (विज्ञापन)

    जिसका विकास किया जाना जनहित मे अति आवश्यक है, उन प्रमुख पर्यटक स्थलों का नाम निम्नवत है, जैसे ओम पर्वत मंगलेश्वर मंदिर, मच्छेन्द्र नाथ आश्रम, त्रिवेणी संगम, बाबा शोभनाथ, कण्डाकोट, शिवद्वार परिक्षेत्र, सलखन फासिल्स, अबाडी पिकनिक स्पॉट, जोरकहू पिकनिक स्पॉट, शिव पहाडी, कनहर डैम, गुप्तनाथ धाम (पिण्डारी की गुफा), लयरा नदी साथ ही रिहंद जलाशय के किनारे खन्ता पिकनिक स्पॉट को विकसित करना अति आवश्यक है।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    

    संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

    Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

    टिप्पणी करे

    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें