संजय केसरी
डाला, सोनभद्र। बृहस्पतिवार को सीएसआर विभाग द्वारा अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा के 80 छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरण किया गया।
अल्ट्राटेक सीमेंट इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर के मार्गदर्शन में अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में पठन-पाठन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्ट्राटेक के एफ एच एच आर हेड पंकज पोद्दार ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि हमलोगों के समय में ऐसी सुविधाएं नहीं मिलती थी इसलिए आप सभी को सरकार द्वारा मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाए और शिक्षा के में अग्रसर रहकर अपने गांव जनपद एवं देश के नाम को रौशन करें।


वही शिक्षकों कि भी बच्चों में अनुशासन एवं उनके प्रतिभा को निखारने के लिए धन्यवाद देते हुए सराहना की।
अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बी.के. मंडल ने बच्चों में बाँटे गए पठन-पाठन सामग्री को लेकर अल्ट्राटेक को धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर अल्ट्राटेक सीमेंट इकाई के एफ एच फाइनेन्स प्रशम जैन, एचओडी रमेश गीडवानी, सीएसआर रोहित श्रीवास्तव एवं विद्यालय के उपप्रधानाचार्य जाकिर हुशैन व अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।




















