सोनभद्र। बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मीटिंग कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने जहां कई नए समस्याओं को उठाया वही पुराने मामले जो कई दशक से लंबित पड़े हुए हैं उन पर भी चर्चा करने का आग्रह किया मीटिंग में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष चंद्र यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि विगत महीने उद्योग बंधु की मीटिंग जो हुई थी उसमें जो समस्याएं रखी गई थी उसके समाधान का विवरण भी व्यापारियों को बताया जाए उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हर समस्याओं के निराकरण हेतु कटिबद्ध है बावजूद इसके कुछ समस्याएं जस की तस पड़ी हुई है

श्री शर्मा ने कहा कि नजूल भूमि को फ्री होल्ड करने हेतु व्यापारी लंबे समय से मांग कर रहा है परंतु इस संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है जबकि नगर में आए दिन जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 1 जुलाई 2022 से पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के उत्पादन आयत स्टॉकिंग वितरण और उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के बावजूद धड़ल्ले से से बाजार में प्लास्टिक की बिक्री हो रही है जिसके सर्वाधिक शिकार रेहडी पटरी वाले हो रहे हैं छोटे व्यापारियों को तंग करने के बजाय पॉलिथीन निर्माता एवं संग्रह करने वाले पर बड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने निजी अस्पतालों में आए दिन हो रही मौतों को भी बड़े प्रभावी ढंग से उठाया उन्होंने कहा कि क्या निजी अस्पताल जहां ट्रामा सेंटर लिखा हुआ है मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया द्वारा निर्धारित मापदंडों पर खरे हैं क्या इनके पास आईसीयू वार्ड सीटी स्कैन अल्ट्रासाउंड सर्जरी एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद है ज्यादातर अस्पतालों में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है।

वहां अन्य विधा के डॉक्टर से काम लिया जाता है क्या इन निजी अस्पतालों को लाइसेंस निर्गत करने के पूर्व स्थलीय सत्यापन किया जाता है उन्होंने कहा कि जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या लगभग 3560 है जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड भी है परंतु कुपोषित बच्चों के उपचार के लिए बने पोषण पुनर्वास केंद्र प्रायः खाली रहते हैं जबकि नीति आयोग ने जिले के विकास को लेकर जिन बिंदुओं को चिन्हित किया है उसमें एक कुपोषण भी है।

उन्होंने रात में दवा की दुकानों को शिफ्ट वाइज खोले जाने की भी मांग की उन्होंने कहा कि नगर में सिटी अस्पताल की मांग काफी दिनों से की जा रही है लगभग डेढ़ लाख की आबादी होने के बावजूद रावटसगंज नगर में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने के कारण खासकर बच्चों और बुजुर्ग मरीजों को काफी सुविधा का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा की वाराणसी शक्ति नगर राजमार्ग a5 के लोढ़ी व मालो घाट टोल प्लाजा पर मशीन लगने के बाद भी फास्ट ट्रैक की सुविधा न होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है अभिलंब फास्ट्रेक की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए मीटिंग में जिला स्तरीय अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री प्रितपाल सिंह नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सोनी जिला मंत्री नरेंद्र मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे













