भव्य पूजित अक्षत कलश यात्रा से राममय हुई गुप्तकाशी, मनाएंगे महा दीपावली

    सोनभद्र। अयोध्या के श्रीराम मन्दिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व सोनभद्र में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा संपर्क महाअभियान समिति सोनभद्र द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलित कर कलश यात्रा श्री राम जानकी मंदिर में प्रभु श्री राम जी का पूजन से प्रारंभ होकर मेन चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौराहा ,सिविल लाइन होते हुए
    हाइडिल मैदान, महिला थाना से वापस सोनभद्र नगर भ्रमण करते हुए श्री राम जानकी मंदिर पर विश्राम लिया।


    Advertisement (विज्ञापन)

    विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र के नेतृत्व में सोनभद्र जिला के श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा गृह सम्पर्क अभियान संयोजक संतोष कुमार चौबे, सहसंयोजक नीरज कुमार सिंह व सहसंयोजिका नीतू संजूवइया आदि ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ कलश पूजन कर भिखारी बाबा के शंखनाद व बृजेश शुक्ला के संगीतमय मंत्र मन्त्रोंच्चारण के साथ कलश यात्रा प्रारंभ हुआ।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    कार्यक्रम में जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने कहा कि 500 वर्षों बाद समग्र हिन्दू समाज का गौरव अयोध्या में श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के रूप में पुनः स्थापित हो रहा है। इस सुअवसर पर पूरे भारत में दिनाँक 22.01.2024 को मध्याह्न 11:00 बजे से सभी मन्दिरों और घरों में भजन कीर्तन का आयोजन कर भव्य रूप से सजाना है तथा अयोध्या मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाना है तथा सायंकाल त्रेतायुग की तरह अपने घरों के सामने सदस्यों की संख्या के अनुसार घी का दीपक जलाकर महा दीपावली मनाना है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    यात्रा में प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक उपेंद्र ,नगर संघ चालक सुरेश केशरी, जिला प्रचारक देवदत्त, नगर प्रचारक धनंजय, शिव शंकर,जिला कार्यवाह बृजेश सिंह,पंकज पांडेय,नीरज सिंह, महेश शुक्ला,बृजानंद,
    धर्मवीर तिवारी,प्रमोद ,कीर्तन,राम लगन,कृष्ण कुमार, कृष्ण कुमार आशुतोष, आशीष शुक्ला ,
    भूपेश चौबे आदि रहे। विहिप व बजरंग दल से जिला मंत्री अवधेश चौबे,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय, प्रांत मिलन प्रमुख देवानंद, जयप्रकाश, गौरव, नागेंद्र राय,संतोष पांडेय,दिनेश सिंह, मीडिया प्रभारी विनय सिंह आदि बड़ी संख्या में श्रीरामभक्त माताएं-बहने सम्मिलित हुए। 

    Advertisement (विज्ञापन)

    श्री रामभक्तों ने किया कलश शोभायात्रा काडिप नेतृत्व
    श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ टॉकीज के सामने) से पूजित अक्षत कलश लेकर हजारों की संख्या में पुरुष महिलायें और बच्चे साथ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, वि.हि.प., बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने
    पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली।

    Advertisement (विज्ञापन)

    यात्रा का नेतृत्व श्री राम भक्तों ने किया। यह यात्रा मेन चौक होते हुए स्वर्ण जयंती चौराहा ,सिविल लाइन होते हुए हाइडिल मैदान, महिला थाना से वापस सोनभद्र नगर भ्रमण करते हुए श्री राम जानकी मंदिर पर विश्राम लिया। रास्ते मे जगह-जगह क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन में खंड कार्यसमिति को पूजित अक्षत कलश प्रदान किया गया।
         

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    

    संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

    Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

    टिप्पणी करे

    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें