संजय केसरी
डाला,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर परासपानी में एक टीपर में अचानक आग लग जाने से मचा अफरातफरी मच गई।

सोमवार को देर शाम लगभग सवा छः बजे के चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर डाला से गिट्टी लादकर जा रही टीपर के गेयर के पास शॉर्टसर्किट होने से इंजन टायर समेत कैबिन में अचानक से आग लग गई जिसे देख टीपर चालक गाड़ी को सड़क के बिच डिवाइडर से सटाटे हुए खड़ाकर भाग निकले , वहीं टीपर धू धू कर घंटों आग जलती रही।

वही स्थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस डटीं रहीं वही फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड की रेनुकोट होने के कारण समय से मौके पर नहीं पहुंच सकीं ।





















