सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक म्योरपुर में विश्व विख्यात परम सन्त स्वामी जयगुरुदेव जी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य पंकज जी महाराज का आगमन 2 जनवरी दिन मंगलवार को बघबन्दवा म्योरपुर में सायं एवं 3 जनवरी दिन बुधवार को दिन में दिव्य सत्संग होना सुनिश्चित है जिसमें पूज्य महाराज जी द्वारा शाकाहारी व आध्यात्मिक, नशामुक्ति,

सदाचार, पर्यावरण संरक्षण का पाठ सत्संगी जनों को सुनने को मिलेगा आप सभी लोग सत्संग में शामिल होकर मानव जीवन को कृतार्थ करें इस कार्यक्रम के तैयारी के सन्दर्भ में बघबन्दवा म्योरपुर लिलासी मार्ग पर सत्संग स्थल पर जयगुरुदेव संगत के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण व भूमिपूजन किया गया तथा कार्यक्रम तैयारी के लिए जायजा लिया गया।

मौके पर जयगुरुदेव संगत के जिलाध्यक्ष अवधू सिंह यादव,पूर्व तहसील अध्यक्ष राम खेला वन यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उदय राज, ब्लॉक अध्यक्ष सोबरन,लाल जी सिंह, डा०संजय शर्मा, तहसील अध्यक्ष विजय शंकर, अनिता गुप्ता,अशोक यादव, अयोध्या केशरी इत्यादि लोग उपस्थित रहें/





















