संजय केसरी
डाला, सोनभद्र। गायत्री परिवार के सौजन्य से परास पानी के पनारी में स्थित गौशाला परिसर में खाद्य सामग्री व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
सोमवार को परास पानी क्षेत्र के पनारी में स्थित गौशाला परिसर में गायत्री परिवार के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसके मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव सिंह गोड़ व विशिष्ट अतिथि सनोज तिवारी, लल्लू निषाद, अवधेश सिंह उर्फ पप्पू पटेल, सुरेश चंद्र गिरीं, ओबरा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दूर्गावती देवी रही। जहा पर मुख्य अतिथि व ग्रायत्री परिवार के सदस्यों समेत समाजसेवियों ने स्थानीय गरीब असहाय बुजुर्ग महिलाओं समेत ग्रामीण व बच्चों में एक हजार कंबल व दैनिक जीवन का खाद्य सामग्री वितरण किया गया। वही कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शुक्ला ने किया























