भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती

सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता अगुवाई मे भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर जिला प्रभारी अमरनाथ यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय अटल बिहारी जी की जन्म जयन्ती को पूरे जिले में सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रुप में मना रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन मना रहा है वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि पत्रकार व प्रखर वक्ता भी थे व जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1921 को हुआ था उनके पिता का नाम कृष्णबिहारी बाजपेयी था उन्होने ने अपनी शिक्षा ग्वालियर के बिक्टोरिया कालेज से ली जिसे अब लक्ष्मीबाई कालेज के नाम से जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे

Advertisement (विज्ञापन)

श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सिखने को मिला श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे वे देश के गौरव थे राजनीति के मायने क्या होना चाहिए उन्होने अपने राजनीतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया उनका योगदान युगों युगों तक भुलाया नही जा सकता।

Advertisement (विज्ञापन)

गोष्ठि की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी हिन्दी कवि व प्रखर वक्ता थे भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे लंबे समय तक राष्ट्रधर्म राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत पत्रिकाओं का संपादन किया। आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनके पदचिन्हो पर चलकर काम करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

7इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश दूबे, जिला उपाध्यक्ष ई0 रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोश शुक्ला, राकेश मेहता, विनोद पटेल, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, सागर मणी, कमलेश चौबे, सुरेश शुक्ला, रविन्द्र केशरी, आशुतोश चौबे, मनीश अग्रहरी, दिलिप चौबे, पुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, कैलास तिवारी, राजन पाण्डेय, ने भी श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें