संजय केसरी
डाला, सोनभद्र। सोमवार को भाजपा डाला मंडल के बूथ संख्या 293 पर भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई जहां सर्व प्रथम चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया जिसके उपरांत गोष्ठी के माध्यम से अटल जी के विचारों को आत्मसात करते हुए लोगों में मिष्ठान वितरण करते हुए नमो ऐप डाउनलोड कराकर माइक्रो डोनेशन कराया गया,

तत्पश्चात लगभग कई दर्जन दिव्यांगजनो व बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरण किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बबलू संतोष त्रिपाठी अलोक कुमार सुषमा देवी उर्मिला सिंह मीना देवी शामिल रहे।






















