सभी राजकीय शिक्षक एकजुट हों -अशोक कुमार अवाक

प्रांसला राजकोट गुजरात ; 24 वें राष्ट्रकथा शिविर में प्रतिभाग कर रहे उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की एक संक्षिप्त बैठक राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में सम्मानित संघनिष्ठ शिक्षक साथियों यथा- राजकीय इण्टर कॉलेज उमरपुर शामली से दल सिंह, राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज वाराणसी से सुजीत गोंड़,

साहब शुक्ला राजकीय इण्टर कालेज बाॅंसगाॅंव गोरखपुर से संतोष कुमार सिंह ,राजकीय इण्टर कालेज इटावा से श्री रमेश,राजकीय इण्टर कालेज फिरोजाबाद से पूजा मलिक , राजकीय इण्टर कॉलेज चुन्नीगंज कानपुर से प्रवीण कुमार दीक्षित, प्रभु नारायण राजकीय इण्टर कालेज रामनगर वाराणसी से विवेक सिंह , राजकीय इण्टर कॉलेज प्रयागराज से दिलीप कुमार दिवाकर,राजकीय हाई स्कूल सूची सलोन रायबरेली से रत्नेश शुक्ल, पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कालेज कनकुआ

महोबा से सतीश मिश्र राजकीय हाई स्कूल मानपुर औरैया से दीप कुमार पाण्डेय राजकीय इण्टर कॉलेज रसूलपुर मुजफ्फरनगर से राधेश्याम उपाध्याय, राजकीय हाई स्कूल सोथारा फिरोजाबाद से दिनेश सिंह चहर, राजकीय इण्टर कॉलेज अयाना औरैया से सतीश भूषण, राजकीय इण्टर कॉलेज सैदनगर जालौन से श्याम सुन्दर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

बैठक का संचालन सतीश मिश्रा जी ने किया। बैठक में राजकीय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं तथा राजकीय शिक्षक संघ की स्थिति पर गम्भीरतापूर्वक विचार किया गया। विवेक सिंह ने संगठन की कमजोरी पर चिन्ता व्यक्ति की। श्याम सुन्दर ने तीनों गुटों को एक करने पर जोर दिया। पूजा मलिक ने अगले वर्ष से उत्तर प्रदेश की ओर से और तैयारी के साथ राष्ट्रकथा शिविर में प्रतिभाग करने पर बल दिया। दीप पाण्डेय ने सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संघ को मजबूत करने पर जोर दिया। मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने मूल संघ द्वारा वर्ष- 2023 में राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज लखनऊ, राजकीय इण्टर कॉलेज निशातगंज लखनऊ, दारुलशफा विधायक निवास लखनऊ , राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कटरा प्रयागराज तथा नालन्दा डिजिटल लाइब्रेरी ललितपुर में आयोजित विभिन्न बैठकों से संगठन को एक करने के प्रयासों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला । उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय शिक्षकों को मूल संघ के साथ आने का आह्वान किया जिससे कि उनके हितों का संरक्षण मजबूती से किया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें