केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित प्रभारी मंत्री

  • योजनाओं की संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु
    विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा केकराही गांव पहुंची
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया जा रहा है आयोजन-मा0 प्रभारी मंत्री
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने अपने अनुभव ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’’ किये साझा

सोनभद्र। ’’विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन करमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केकराही के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया, ग्राम पंचायत केकराही के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माॅ गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस मौके पर एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सम्बोधन व लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी गयी, जिसको भारी संख्या में उपस्थित जनमानस ने देखा और सराहना की। इस दौरान मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, उत्तर प्रदेश रवीन्द्र जायसवाल जी ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच है कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश भारत के सभी व्यक्तियों को जीविको पार्जन का साधन उपलब्ध हो और हर व्यक्ति को पक्का मकान का सुविधा उपलब्ध हो, बीमारी के ईलाज की समुचित व्यवस्था हो, हर व्यक्ति को गैस गनेक्शन की सुविधा उपलब्ध हों, कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से वंचित न रहें

Advertisement (विज्ञापन)

और हर व्यक्तियों को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाये, इसी के दृष्टिगत रखते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिससे समाज के हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और उन्हें योजनाओं से संतृप्त किये जाने का कार्य भी किया जा रहा है, देश के मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आगामी 5 वर्षों तक हर पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क राशन की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया, सरकार द्वारा बालिकाओं के के जन्म लेने पर उसे कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

देश के मा0 प्रधानमंत्री जी की सोच है कि देश तभी विकसित राष्ट्र बनेगा, जब प्रत्येक व्यक्ति का समुचित विकास होगा, इसी के दृष्टिगत जन कल्याणकारी संचालित की जा रही है और जन-जन को योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास, योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, श्रम कार्ड योजना और सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उपस्थित जन समुदाय को जानकारी देते हुए कहा कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये हैं, जिस पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की समुचित जानकारी दी जा रही है

Advertisement (विज्ञापन)

और जो व्यक्ति अब तक सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुए हैं, उन्हें लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान की सुन्दर प्रस्तुति की गयी और मंत्री जी द्वारा उपस्थित जन समूहों को विकासित राष्ट्र की शपथ भी दिलायी गयी। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 नवम्बर,2023 को बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ रांची के खूंटी से किया है,

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि गांव व शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले हर पात्र व्यक्तियों को सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ा जाये, जो व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, उनके जीवन स्तर में किस तरह का सुधार हुआ, कहानी उनके जुबानी से ही सुना जाये। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है देश के मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया, जिसमें-मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, एल0पी0जी0 गैस कनेक्शन,निःशुल्क खाद्य सामग्री,घरौनी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एन0आर0एल0एम0 समुह की महिलाओं को चेक, मनरेगा जाॅबकार्ड का वितरण व समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित योजना के तहत साईकिल व वृद्धापेंशन प्रमाण-पत्र का वितरण मंत्री जी द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण विभाग,कृषि, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, एन0आर0एल0एम0 विभाग, बैंक सम्बन्धी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से सम्बन्धित लगाये गये विभिन्न स्टालों को मा0 मंत्री जी ने देखा और योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। आयोजित कार्यक्रम के मौके पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, पूर्व एम0एल0सी0 केदारनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, मा0 विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, मण्डल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, जिला पंचायत सदस्य संजीव तिवारी, समाजसेवी बलदेव सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, उप निदेशक कृषि जय प्रकाश, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ल, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें