चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषक बन्धुओं को किया गया सम्मानित

  • विधायकगण व जिलाधिकारी द्वारा कृषक बन्धुओं को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जयंती पर जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/किसान मेला/मिलेट्स किसान मेले का विधायक सदर भूपेश चौबे, मा0 विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर व माॅ सरस्वती जी के चित्र पर, भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायकगण व जिलाधिकारी ने कृषि व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, उद्घाटन के पश्चात

Advertisement (विज्ञापन)

विधायकगण व जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओं द्वारा, लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, इस दौरान मिलेट्स पर आधारित खेती से सम्बन्धित श्री अन्न के स्टाल का भी मा0 विधायकगण व जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया और मिलेट्स पर आधारित बनाये गये प्रोडेक्ट को देखा और गुणवत्ता की जानकारी ली। इस दौरौन किसान सम्मान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनपद में अधिक उत्पादन करने वाले कृषक बन्धुओं का मा0 विधायकगण व जिलाधिकारी ने अंगवस्त्रम् व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मानित होने वाले कृषकों में रमेश सिंह धान की खेती में प्रथम, श्री चरकू मक्का की खेती में प्रथम, रामनिहोर कुशवाहा गेहॅू की खेती में प्रथम, जोखन प्रसाद सावां की खेती में प्रथम, जउत्री देवी कोदव की खेती में प्रथम, रामरक्षा गेहूं की जैविक खेती में प्रथम, रमेश सिंह, शिवराम सिंह,  गोविन्द को  मत्स्य पालन पंगेसियस में प्रथम, रामवृक्ष को ड्रीप सिंचाई पद्धति से मिर्च की खेती में प्रथम स्थान, राम सुन्दर, सुबेदार को रेशम उत्पादन में प्रथम, समर बहादुर को मुर्रा भैंस द्वारा अधिक दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया,

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने उपस्थित कृषक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कृषक बन्धुओं को अधिक से अधिक मिलेट्स (श्री अन्न) की खेती करने हेतु जागरूक किया जा रहा है, मिलेट्स की खेती करके कृषक बन्धु अपने आय में वृद्धि कर सकते हैं और पौष्टिक व पर्यावरण अनुकूल भोजन प्राप्त कर सकते हैं, देश की आर्थिक व्यवस्था तभी बेहतर होगी, जब कृषक बन्धु अपने खेतों से अनाज का उत्पादन अधिक करेंगें और उसका उचित मूल्य प्राप्त करेंगें,

तभी वह आर्थिक रूप से मजबूत होंगें, कृषक बन्धुओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ही मिलेट्स की खेती करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित राष्ट्र तभी बनेगा, जब कृषक बन्धु आर्थिक रूप से मजबूत होंगें और विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगें ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर  पर विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र के लिए यह गर्व की बात है कि यहां के अच्छी खेती करके प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं, आज जनपद के चार कृषक बन्धुओं का सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा लखनऊ में किया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्नतिशील और मोटे अनाज की खेती करने हेतु कृषक बन्धुओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कृषक बन्धु मोटे अनाज की खेती करके अनाज उत्पादन को बढ़ा सकते हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकरी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित कृषक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषक बन्धुओं की जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु तकनीकी विधि से खेती करने हेतु अनेक योजनाएं प्रारंभ की गयी है, सरकार द्वारा कृषक बन्धुओं के हित के लिए मिलेट्स की खेती करने हेतु जागरूक किया जा रहा है, मिलेट्स की खेती करने से कई प्रकार के फायदे हैं,

Advertisement (विज्ञापन)

मिलेट्स की खेती शुष्क क्षेत्रों व कम उपजाऊ भूमि में अच्छी उपज देती है, इसके साथ ही जल, खाद, उर्वरक व कीटनाशक का प्रयोग भी करना पड़ता है, जिससे कि किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होता है, यह फसल 60 से 90 दिनों में तैयार होती है। उन्होंने कहा कि कृषक बन्धुओं को खेती करने के साथ ही इनके फसलों के बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें कृषक बन्धु फसल का बीमा कराकर किसी प्रकार का नुकसान होने पर बीमा कम्पनी के माध्यम से नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उप कृषि निदेशक जय प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी हरिकृष्ण मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम, डाॅ0 अजय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पारसनाथ सहायक निदेशक मत्स्य ने भी कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशु पालन विभाग द्वारा चलायी जा रही कृषक बन्धुओं से सम्बन्धित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालें। इस मौके पर डाॅ0 पी0के0 सिंह कार्यक्रम समन्वयक, कृषि वैज्ञानिक, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, कृषक बन्धु व लाभार्थीगण उपस्थित रहें।



    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)
    
    

    संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

    Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

    टिप्पणी करे

    Design a site like this with WordPress.com
    प्रारंभ करें