एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में आनंद मेला-2023 का आयोजन प्रस्तावित

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में आज और आगामी 23 दिसंबर को आनंद मेले का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आनंद मेला-2023 में एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर में उपस्थित वनिता समाज द्वारा संचालित बाल भवन स्कूल, टाइनी टोट्स स्कूल, कौशल विकास प्रशिक्षण के प्रशिक्षुओं,

Advertisement (विज्ञापन)

संत जोसफ स्कूल, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएँगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर में स्थित सेंट जोसेफ स्कूल, विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न कला, शिल्प, विज्ञान की अनुपम प्रदर्शनियों का प्रदर्शन किया जाएगा। आनंद मेले में वनिता समाज की सदस्याएं एवं आस-पास के विक्रेताओं द्वारा विभिन्न प्रकार फूड स्टॉल, गेम्स, इलेक्ट्रॉनिक, फैंसी आइटम, कपड़े, हस्तकला आदि के स्टॉल लगाए जाएँगे।

Advertisement (विज्ञापन)

आनंद मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत म्यूजिकल आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर वनिता समाज द्वारा जनता को लकी ड्रॉ कूपन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे कई भाग्यशाली विजेताओं को कई आकर्षक और कीमती उपहार दिये जाएँगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें