सोनभद्र। ग्लेनहिल स्कूल छपका राबर्ट्सगंज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 दिसंबर को किया गया है। जिसमें प्रतियोगिता के पहले दिन का शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह करेंगे। और वही दूसरे दिन के प्रतियोगिता का आयोजन ग्लेनहिल स्कूल के चेयरमैन सरफराज अहमद के मुख्यआतिथ्य में होगा। उक्त आशय की जानकारी स्कूल की प्रधानाचर्या ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।























