सोनभद्र । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा मंगलवार को विमला इंटरमीडिएट कॉलेज में निबंध ,गीत व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमे प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विश्व गुरु भारत और वर्तमान परिदृश्य में भारतीय संस्कृति से युवाओं का जुड़ाव वीर शहीद जवानों का बलिदान और मातृभाषा की और वैदिक जानकारी प्राप्त हो सके इस उद्देश्य को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन नगर में किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्य भूमिका में कॉलेज प्रबंधक जितेंद्र सिंह विभाग गौ सेवा प्रमुख नंदलाल, नगर प्रचारक धनंजय नगर विद्यार्थी कार्यवाह आशुतोष, नगर सह विद्यार्थी कार्यवाह अंकित विद्यार्थी बाल प्रमुख धीरज, सत्यम उपस्थित रहे।





















