संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के कस्बा स्थित खेल मैदान में युवा कल्याण और प्रादेशिक दल विभाग के आयोजन में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिका जूनियर वर्ग में 1500 सौ और 400 मीटर में आरती कुमारी 800 मीटर बालिका वर्ग पूजा कुमारी बलियरी की दौड़ में प्रथम रही। 1500 मी० बालक वर्ग में जुनैद म्योरपुर प्रथम स्थान रहा जबकि बालिका सब जूनियर में कांचन की न्यूनता कुमारी 100 मीटर दौड़ में प्रथम रही,

वही जूनियर वर्ग में सुष्मिता सिंह प्रथम स्थान पर रही।बालक वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में जूनियर और सब जूनियर में परासी के अजीत यादव प्रथम स्थान पर रहे। बाली बाल में कुदरी ने जाम पानी को हराया ।गोला फेंक में नीतीश कुमार, ने जीता।

इसके पूर्व खेल कूद का आयोजन का म्योरपुर ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल ने फीता काट कर उद्घाटन किया और कहा कि जो लोग ब्लॉक स्तरीय खेल में जीतेंगे वे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके आगे भी जायेंगे।और आगे वही जायेंगे जो मेहनत करेंगे।

कहा की खेल कूद से भाई चारा बढ़ता है और शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है।मौके पर विभाग के ब्लॉक प्रभारी विकास दुबे, बिड़ला विद्या मंदिर इ० के प्रधानाचार्य दयाशंकर विश्वकर्मा, एस०एन० तीवारी,सुजीत अग्रहरी,मोनू, गणेश जायसवाल,

सुनील अग्रहरी, मंजू कुमारी, श्रवण कुमार उपस्थित रहे।जबकि निर्णायक की भूमिका अजय अग्रहरी,जितेंद्र कुमार,विजय,पी आर डी दुद्धी धर्मेंद्र कुमार ,सुबलाल सिंह, विजयी लाल ने निभाई। इस मौके पर दूसरे दिन बुधवार को कबड्डी और कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित होगी।



















