मेले का लाभ गरीब ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास हेतु लाभदायक – जसवीर सिंह

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन स्थित आदित्य बिड़ला इण्टर मीडिएट कालेज मैदान में दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर द्वारा “अनेकता में एकता” की थीम पर आयोजित दो दिवसीय भव्य शरदोत्सव मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिण्डालको रेणुकूट के एच आर क्लस्टर हेड जसवीर सिंह व सीमा जसवीर सिंह के द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर पी सिंह एवं दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि व आमत्रित अतिथियों ने दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा व उनकी टीम के साथ मेले में लगे सभी स्टालों का अवलोकन कर लजीज ब्यंजनो को चखते हुए मुख्य अतिथि ने दिशिता महिला मंडल सदस्याओं की तारीफ की तथा अपने उद्बोेधन में कहा कि शरदोत्सव मेले के आयोजकों को बधाई देना चाहता हूॅ

Advertisement (विज्ञापन)

कि दिशिता महिला मण्डल द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किये गये हैं और मैं आशा करता हूं कि भविष्य में और भी कार्य किये जायेंगे जिसका लाभ निरीह ग्रामीणों के उत्थान एवं सर्वांगीण विकास के लिए लाभदायक होगा। सीमा जसवीर सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि दिशिता महिला मण्डल रेनूसागर की सदस्याओं की अथक मेहनत का ही प्रयास है कि यह दो दिवसीय मेला इतने भब्य रुप में आयोजित हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

शरदोत्सव मेले के कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा गुब्बारे उड़ाने के पश्चात ए बी आई सी के बच्चो द्वारा स्वागत गीत के साथ हुआ, शरदोत्सव मेले में खान पान की स्टाल के अलावा बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के गेम्स स्टाल, मिकी माउस, फैशन तथा घरेलू सामानों के स्टाल मीरजापुर व भदोही के कारपेट, चुनार की क्राकरी, कपड़े व सजावटी सामान के आलावा मारुती , महिंद्रा,टाटा, वोक्स वैगन व किया ब्रांड की गाड़ियाँ, हीरो, रॉयल एनफील्ड की मोटर बाइक्स व गियर वाली महगी साइकिल आदि मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहे। शरदोत्सव मेल में महिला मंडल की सदस्याओं द्वारा लगाई गई विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध स्वादिस्ट व्यंजन के स्टाल्स की खास तौर पर बहुत ही सराहना की गई ।

Advertisement (विज्ञापन)

मेले के दौरान बच्चों, महिलाओं तथा सभी अतिथियों से मनोरंजक प्रश्न पूछे गये तथा सही जवाब देने वालों को महिला मण्डल द्वारा पुरस्कृत किया गया। मेले को आकर्षक बनाने के लिए स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृृतिक कार्यक्रम व मनोहारी नृत्य आदि का आयोजन किया गया व कोटपूतली के माध्यम से जीवन उपयोगी नाटक व नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों ने बहुत ही सराहा।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अन्त में दिशिता महिला मंडल द्वारा लकी ड्रा निकाला गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मेले का संचालन दिशिता महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से किया गया। कार्यक्रम का समापन दिशिता महिला मंडल की सह सचिव तूलिका श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर प्रिया सैंथिल नाथ, इंदू यादव,पूनम राय,सोमा मुखर्जी, विभा शैलेश सिंह, सपना तिवारी, मोनिका श्रीवास्तव के आलावा के पी यादव, शैलेश सिंह, गुलसन तिवारी ,यन यन राय, भास्कर दत्ता,विश्वनाथ मुखर्जी,अभिजीत, मयंक श्रीवास्तव,संजय चतुर्वेदी,सुदीप्ता नायक, राम जतन गुप्ता, जमाल अहमद सहित महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं उपस्थित रही । शरद मेले के सफलता पूर्वक आयोजित करने में दिशिता महिला मण्डल की सदस्याओं के अलावा सभी विभागों का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें