सोनभद्र। शक्तेशगढ़ परम हंस आश्रम के स्थित प्रज्ञ संत मनीषी स्वमी अड़गड़ानंद महाराज जी के
शिष्य रहे स्मृतिशेष प्रेमनाथ चौबे और मकबूल शायर रहे स्मृति शेष मुनीर बख्श आलम द्वारा गीता जयंती समारोह समिति स्थापित है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती आगामी 23 दिसंबर दिन शनिवार को दोपहर
एक बजे से मनाई जाएगी।

यह जानकारी रविवार को देश के जाने माने लोकभाषा और खड़ी बोली के कवि और स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी रविवार को दी। उन्होंने बताया कि ‘ गीता में वर्णित स्व धर्म ‘ विषय पर गोष्ठी राबर्ट्सगंज स्थित ‘ जय प्रभा मंडपम ‘ में आयोजित है । उन्होंने यह भी बताया कि गीता जयंती आयोजन समिति के संयोजक होमियो पैथ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर और एलोपैथ के विख्यात चिकित्सक डॉक्टर वी सिंह तथा स्वागत सचिव पत्रकार अरुण कुमार चौबे तैयारी में जुटे हुए हैं।

ज्ञात हो सोनभद्र जनपद मे लो टीगीता जयंती समारोह समिति केद्वारा आयोजित अलग अलग विषयोंvपर होने वाली गोष्ठी का श्रद्धालुओं को
वर्ष भर प्रतिक्षा रहती है ।





















