सोनभद्र। समाजवादी शिक्षक सभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल की व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव संयुक्त अध्यक्षता में मनोनीत पदाधिकारियों/ सदस्यों के मनोनयन पत्र वितरण कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज 17 दिसम्बर रविवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय रॉबर्टसगंज पर कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव श्री संजय यादव मुख्य अतिथि,मिर्जापुर के शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ० रतन सिंह पटेल विशिष्ट अतिथि व गाज़ीपुर के शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव ‘भानु’ विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह पटेल अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा सोनभद्र के द्वारा किया गया
उक्त कार्यक्रम में मंगलम गोपालन , प्रबोध सिंह, अनुज गुप्ता , विजय नारायन यादव, मनोज कुमार, बिंदु प्रसाद को (उपाध्यक्ष), डॉ राजेश कुमार शर्मा (कोषाध्यक्ष), शैलेश मौर्या व (सचिव), कमलेश पटेल (उपाध्यक्ष), संतोष दयाल ,

राकेश कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह (सदस्य) पद पर व धनंजय कुशवाहा (सचिव) शिक्षक सभा के जिला कार्यकारिणी के पदों पर मनोनीत किऐ गयें है जो इनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राबर्टसगंज अभिनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह गोड़ इत्यादि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बिरेन्द्र बहादुर यादव महासचिव शिक्षक सभा ने किया/




















